
मऊ। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब मऊ के तत्वावधान में शारदा नारायण हॉस्पिटल ब्लड बैंक में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष डॉ. ए. के. सिंह, सचिव डॉ. जावेद सहित अन्य लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर समाज को रक्तदान के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। विशेष रूप से क्लब ने आगामी 29वीं बार ‘वल्र्डब्लड डोनर’ दिवस पर भी ऐसे आयोजन करने की योजना बनाई है।
इस अवसर पर शारदा नारायण हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. संजय सिंह ने कहा कि रक्तदान करने से किसी का जीवन बचाया जा सकता है। ब्लड बैंक में भर्ती जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तदान से उनका नया जीवन मिलता है, सभी को इसमें सहभागी होना है। हमें इसे अपनी आदत बनानी चाहिए। अंत में मंच का संचालन डॉ. असमर खान ने करते हुए डॉ. ए. के. सिंह, डॉ. जावेद, डॉ. खालिद ने सभी रक्तदाताओं एवं अतिथियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया। हर व्यक्ति को इसमें भाग लेना चाहिए। रोटेरियन तेज नारायण गुप्ता, संतोष जायसवाल, मोहम्मद अहमद, आकाश सोनी, डॉ. संजय सिंह, डॉ. जावेद, डॉ. असमर खान, डॉ. खालिद, हसनैन रजा, शब्बीर, संजय गुप्ता, आदि लोग मौजूद थे।
इस रक्तदान शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों के लिए समय पर रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित कराना था। साथ ही रक्तदान को लेकर समाज में फैली भ्रांतियों को दूर कर, लोगों को इस पुण्य कार्य के लिए प्रेरित करना था। रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है।

