
मऊ। विश्व हेपेटाइटिस डे पर आगामी सोमवार को शारदा नारायण हॉस्पिटल में हेपेटाइटिस की निःशुल्क जांच एवं टीकाकरण किया जाएगा। जानकारी देते हुए संस्थान निदेशक डा. संजय सिंह ने बताया कि हेपेटाइटिस के कारण प्रतिवर्ष लाखों लोगों की असमय मृत्यु हो जाती है। इसका सबसे बड़ा कारण जागरूकता का अभाव है। इसे ध्यान रखते हुए आगामी सोमवार को शारदा नारायण हॉस्पिटल में हेपेटाइटिस की निःशुल्क जांच संग टीकाकरण किया जाएगा।

