CME कार्यक्रम एवं निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर SNH हॉस्पिटल और NIMA Association, मधुबन द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया

July 31, 2025by Mahima Aggarwal

दिनांक 30 जुलाई को SNH हॉस्पिटल, मऊ द्वारा मधुबन में CME कार्यक्रम एवं निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 200 मरीजों की जाँच की गई।

इस पहल को SNH हॉस्पिटल और NIMA Association, मधुबन द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में डॉ. संजय सिंह (हृदय व मधुमेह विशेषज्ञ), डॉ. सुजीत सिंह (क्रिटिकल केयर), डॉ. राहुल कुमार (हड्डी व स्पाइन सर्जन), और डॉ. एना यादव (पीडियाट्रिक विशेषज्ञ) ने अपने-अपने क्षेत्र की जानकारी साझा की।