जिला क्रिकेट संघ अध्यक्ष डॉ संजय सिंह ने किया उदघाटन

मऊ। कमला देवी मेमोरियल शारदा नारायण गोल्ड कप का उदघाटन मैच
सोनीधापा छात्रावास के मैदान में खेला गया। जिला क्रिकेट संघ अध्यक्ष डॉ संजय
सिंह ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त करने के बाद फीता काटकर इस मैच का
उदघाटन किया। पहले खेलते हुए स्टेडियम 11 ने निर्धारित 20 ओवर में आठ
| विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाये। इसमें नितेश सिंह ने 35 व मनीष ने 19 रन
बनाये । ऋतुराज ने चार ओवर में 25 रन देकर दो विकेट व शाहिद ने एक ओवर
में सात रन देकर दो विकेट प्राप्त किया। जवाब में उतरी शेखर क्रिकेट एकेडमी मात्र
71 रन पर सिमट गई। स्टेडियम 11 ने 91 रन से मैच जीत लिया। मैन आफ द मैन
रंजीत को दिया गया। इस दौरान उपाध्यक्ष अजीत सिंह, सचिव साबिर खान, कोच
भुपेंद्रनाथ, हरिलाल, गोपाल यादव, आकांक्षा यादव, गरिमा उपाध्याय ने सक्रिय
योगदान किया।