
कोलारा गांव कंपोजिट विद्यालय परिसर में आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर में रविवार को भारी संख्या में मरीजों की जांच की गई। शिविर में शारदा नारायण अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने अपनी सेवाएं दीं।
मौसम में लगातार हो रहे बदलाव स्वास्थ्य के लिए घातक हो सकते हैं। तापमान के उतार-चढ़ाव से हृदय रोगियों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता होती है। बुजुर्गों और नवजात बच्चों के लिए भी यह मौसम जोखिम भरा रहता है।
शिविर के दौरान कुल 197 मरीजों की जांच की गई, जिसमें ब्लड प्रेशर, शुगर, आंखों की जांच सहित सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किए गए। डॉक्टरों ने मरीजों को मौसमी बीमारियों से बचाव के उपाय बताए।
इस दौरान लोगों को हृदय रोग, संक्रमण से फैलने वाली बीमारियों और आधुनिक चिकित्सा तकनीकों के बारे में जागरूक किया गया। शिविर में आए मरीजों ने निःशुल्क जांच व परामर्श की सुविधा का लाभ उठाया।

