
विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर जननायक चंद्रशेखर हॉस्पिटल, मऊ में आयोजित जनजागरूकता कार्यक्रम में प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. संजय सिंह ने तंबाकू के दुष्प्रभावों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा कि तंबाकू का त्याग ही स्वस्थ एवं सुरक्षित जीवन की कुंजी है। कार्यक्रम के दौरान लोगों को तंबाकू से होने वाली गंभीर बीमारियों के प्रति जागरूक किया गया तथा निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 85 लाभार्थियों की जांच कर निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया।
SNH Hospital समाज को स्वस्थ बनाने के लिए निरंतर जनजागरूकता अभियानों के माध्यम से लोगों तक स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण संदेश पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
#WorldNoTobaccoDay #DrSanjaySingh #SNHHospital #HealthAwareness #SayNoToTobacco #Mau

