पायरिया क्या है?

कई लोगों के मन में यही सवाल उठता है कि पायरिया क्या है? दरअसल, यह मुंह के स्वास्थ्य से जुड़ी ऐसी बीमारी है, जो मसूड़ों को और दांतों को नुकसान पहुंचा सकती है। पायरिया को मसूड़ों की बीमारी के नाम से भी जाना जाता है। यह रोग दांतों को सहारा देने वाले टिश्यू को प्रभावित करता है।

पायरिया के प्रकार

पायरिया निम्नलिखित प्रकार के हो सकते हैं-

1. मसूड़े की सूजन  – यह पायरिया का सबसे सामान्य रूप है। इस स्थिति में मसूड़ों में सूजन हो सकती है और लाल रंग के नजर आ सकते हैं।

2. गंभीर पायरिया रोग – यह मसूड़ों की बीमारी की सबसे गंभीर स्थिति है। इसमें दांत को सहारा देने वाली हड्डियों को नुकसान पहुंचने लगता है। साथ ही दांत ढीले होने लगते हैं।

पायरिया के कारण

पायरिया के निम्नलिखित कारण हो सकते हैं -

– धूम्रपान करना। – मधुमेह की समस्या होना। – लड़कियों और महिलाओं में हार्मोनल परिवर्तन के कारण। – मधुमेह की कुछ दवाओं के कारण जो लार के प्रवाह को कम करती हैं।

पायरिया के लक्षण

पायरिया को निम्न लक्षणों के जरिए पहचाना जा सकता है

– बदबूदार सांस, जो लगातार बनी रहती है। – मसूड़ों का लाल रंग में दिखना। – लाल रंग में या सूजे हुए मसूड़े – मसूड़ों से खून आना। – मसूड़ों का अधिक मुलायम हो जाना।

पायरिया से बचने के उपाय

पायरिया से बचने के लिए नीचे दिए जा रहे बचाव टिप्स को अपनाया जा सकता है

– रोज सुबह और रात को सोने से पहले कम से कम 3 मिनट तक ब्रश करना चाहिए। – रोजाना फ्लॉस करना चाहिए। – हमेशा फ्लोराइड टूथपेस्ट के साथ ही ब्रश करें। – नरम व मुलायम ब्रिसल वाले टूथब्रश का ही उपयोग करें।