Floral Pattern
Floral Pattern

आईवीएफ़ गर्भावस्था के बाद सुरक्षा एवं सावधानियां

कई तकनीकों द्वारा इलाज कराने के बाद, कई बार निराश होने के बाद संतानहीन दंपत्ति आखिरकार आईवीएफ कराने का फैसला लेते हैं। लेकिन इस प्रक्रिया से गुजर रहे हर दंपत्ति को गर्भावस्था के बाद कुछ बेहद जरूरी सावधानियां बरतने की आवश्यकता होती है। चलिए इन सावधानियों के बारे में जानते हैं:-

Floral Pattern
Floral Pattern

1). संभोग से बचें

गर्भावस्था के बाद पति-पत्नी को संभोग से बचना चाहिए। संभोग के कारण महिलाओं में वैजाइनल इंफेक्शन फैलने का खतरा अधिक रहता है जिससे इस प्रक्रिया के सफल होने की उम्मीद बहुत कम हो जाती है।

Floral Pattern
Floral Pattern

2). खुश और संतुष्ट रहें

आईवीएफ प्रक्रिया के बाद कई डॉक्टरों द्वारा महिलाओं को यह सलाह दी जाती है कि खुश और चिंतामुक्त रहें। आपकी संतुष्टि ही इस प्रक्रिया की सफलता में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

Floral Pattern
Floral Pattern

3). भारी सामान      उठाने से बचें

इस प्रक्रिया के चलते भारी सामान उठाना भी महिला के शरीर और भ्रूण दोनों के लिए खतरनाक हो सकता है। भारी सामान उठाने से पेट की मांसपेशियों पर दबाव पड़ता है जिससे आईवीएफ प्रक्रिया पर असर पड़ सकता है।

Floral Pattern
Floral Pattern

4). स्नान न करें

डॉक्टरों के बताए अनुसार इस प्रक्रिया के शुरूआती दो हफ्ते तक महिलाओं को स्नान नहीं करना चाहिए। इससे गर्भावस्था पर असर पड़ सकता है। यदि महिलाएं नहाएंगी तो महिला के अंदर प्रत्यारोपित अंडा अपने स्थान से हट सकता है।

Floral Pattern
Floral Pattern

5). प्रोजेस्ट्रोन लें

गर्भावस्था को बनाए रखने के लिए, इस प्रक्रिया के बाद यह बहुत जरूरी है कि महिला के शरीर में प्रोजेस्ट्रोन हार्मोन की मात्रा पर्याप्त हो। प्रोजेस्ट्रोन की मात्रा को पर्याप्त रखने के लिए आईवीएफ की प्रक्रिया के बाद उन्हें कृत्रिम प्रोजेस्ट्रोन दिए जाते हैं।